कोडरमा, जनवरी 3 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह पंचायत भवन के निकट खेल मैदान में सांसद मद से चबूतरा शेड निर्माण के लिए पांच पंचायत की योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इसमें ग्राम पंचायत कांटी व बिरसोडीह पंचायत के चरकीपहरी में श्मशान घाट में श्मसान शेड, बड़कीधमराय पंचायत के बड़कीधमराय मंडप के पास व कांको पंचायत के ग्राम गरायडीह में नया देवी मंडप के पास चबुतरा शेड निर्माण शामिल हैं। मौके पर हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, चंदवारा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोी, तिलैया डैम मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, द्वारिका प्रसाद राणा, मुखिया कल्याणी देवी, धीरज कुमार, सतीश राणा, रमेश यादव, धनेश्वर ठाकुर, मुन्ना मोदी, ...