गोरखपुर, मार्च 23 -- घघसरा (गोरखपुर) । हिन्दुस्तान संवाद उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को गीडा में वेयरहाउस का लोकार्पण किया। समारोह से मंत्री ने देशभर में बने अन्य 17 वेयरहाउस का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न सिर्फ उद्यमियों बल्कि किसानों के लिए भी काफी लाभप्रद होगा। किसानों को अपने उत्पादों को सुरक्षित स्टोर करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, वे एलईएपी पर्ची लेकर बैंकों से सस्ती दरों पर ऋण ले सकेंगे और बाजार में कीमत बढ़ने पर बेहतर लाभ अर्जित कर सकेंगे। गीडा के सेक्टर 26 में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि केंद्रीय भंडारण निगम ने 260 करोड़ रुपये से देशभर में 18 वेयरहाउस बनाए गए हैं। गीडा में बने वेयरहाउस पर 25 करोड़ रुपये की लागत आई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.