गया, फरवरी 5 -- स्थानीय लोगों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने आमस के हमजापुर मोड़ के पास जीटी रोड पर अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर इसकी मांग की है। जदयू के जिलाउपाध्यक्ष व हमजापुर निवासी सैयद जसीमुद्दीन व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हमजापुर मोड़ के पास से लोगों को जीटी रोड पार कर शेरघाटी कोर्ट, अनुमंडल कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, एसएमएसजी डिग्री कॉलेज, जेल, प्राइमरी, मिडिल स्कूल व मंदिर-मस्जिद जाना पड़ता है। इस जगह पर रोड के दोनों किनारे पर घनी आबादी बसी हुई है। इस वजह से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। इस जगह पर अंडरपास की अति आवश्यकता है। जिसकी अनदेखी करते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा कुछ किलोमीटर पीछे ओवरब्रीज बनाया जा रहा है। जिसका लाभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.