लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को वाराणसी, मान मंदिर घाट के पास ओडिशा के 60 श्रद्धालुओं से भरी नौका के एक और नौका के टकराने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शासन और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी नौका सवार और श्रद्धालु सुरक्षित हैं, कुशल हैं। एनडीआरएफ, जल पुलिस और उतर प्रदेश शासन की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया है और सभी नौका सवारों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वाराणासी कमिश्नर कौशल राज शर्मा की सहयता से ओडिशा के लोगों का कुशलक्षेम जाना और सुरक्षित निकाले गए यात्रियों से बात भी की। एनडीआरएफ और उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिखाई गई तत्परता सराहनीय है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.