मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस को लेकर चल रहे पखवाड़े के तहत सोमवार को निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी को उनके सिकंदरपुर स्थित आवास पर सम्मानित किया। रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा का यह सफर राष्ट्रहित और विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की कठिन तपस्या का परिणाम है। डॉ. राजभूषण ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक ऐसा संगठन बन चुकी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, मेयर निर्मला साहू, भाजपा नेता भोला चौधरी, राजदेव पासवान को भी उनके आवास पर सम्मानित किया गया। मौके पर धनंजय झा, आशीष श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, संतोष साहेब, राहुल वर्मा, आदित्य कश्यप मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.