पटना, जुलाई 13 -- हम (से) के संरक्षक और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जंगलराज की याद दिलाई। बयान जारी कर मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का सपना पाले बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लालू ने जंगल राज के अपने युवराज तेजस्वी को स्पष्ट संदेश दे रखा है कि जिस तरफ उन्होंने खुद चारा खाया, उसी तरह तेजस्वी यादव बिहार का भाईचारा खा जाएं। हालांकि उनका यह सपना बिहार की जनता कभी सच नहीं होने देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार और बिहारियों ने जो दर्द झेला, उस पाप की कांग्रेस भी भागीदार रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.