हापुड़, मई 16 -- रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं का सरकार से निस्तारण कराने की मांग की। इसमें प्रमुख रूप से गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने में खुशी जाहिर की। प्रदेश सचिव प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि जनता में रालोद के प्रति आर्कषण बढ़ रहा है। इसलिए रालोद का सदस्यता अभियान तेजी से बढ़ रहा है। नगर व देहात अंचल में लोग रालोद का दामन थाम रहे है। उन्होंने बताया कि हापुड़ को अक्तूबर तक 3 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस मौसे पर शिवकुमार चौधरी, मोनू चौधरी, नौशाद, जफर आलम, भूपेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र शर्मा, सुखबीर, विजय गिरी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.