काशीपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंक माफी मांगने की मांग की। गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा महानगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महानगर मंडल अध्यक्षमानस ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सार्वजनिक रूप से गद्दार बोला है। भाजपा राहुल गांधी और उनकी पार्टी की सोच का खंडन करती है और विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जब-जब राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस तरह के कृत्य करेगी तब-तब भाजपा उनके घिनौने कृत्य का विरोध करेगी। यहां भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.