कोडरमा, जनवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के आवास पर आज भाजपा की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसमें नेतृत्व भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी करेंगी। कार्यक्रम को लेकर लोकसभा क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को इसका आमंत्रण दिया गया है। यह समारोह आज दिन के 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि अपने पारंपरिक त्योहार मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं से मिलने और उनके सुख-दुख में शामिल होने का यह एक माध्यम है। इस दौरान कई कार्यकर्ता अपनी परेशानी भी रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल ही भाजपा जैसी बड़ी पार्टी की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.