कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को जिले के महिला ग्राम स्थित पार्टी विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के आवास पर पहुंचीं। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री अनुप्रिया ने विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि आपके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि बुंदेलखंड से लेकर कौशाम्बी तक अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल रहा है। पार्टी आपके साथ हर वक्त मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ग्राम प्रधान विकास चंद्र द्विवेदी, बंटी पाठक, रामू द्विवेदी, टाइगर सिंह, महेंद्र मिश्र, गुड्डू, सोनू तिवारी, लाली भार्गव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.