संभल, फरवरी 8 -- केंद्रीय बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर इसे जिले और प्रदेश समेत देश के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति और विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है, जिसमें किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में उत्तर प्रदेश को परिवहन और बुनियादी ढांचे की बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर पोर्ट से जल परिवहन को मजबूती मिलेगी। कृषि क्षेत्र में भारत विस्तार एआई जैसे टूल से किसानों को फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिलेगी। डिजिटल पंजीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.