गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आवश्यक बैठक डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय बजट में कर्मचारियों से जुड़े किसी भी प्रमुख मुद्दे को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग के गठन, पेंशनरों को उसमें शामिल करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली पर कोई घोषणा नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के संपर्क में है। फरवरी के अंत में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने बताया कि कर्मचारी अब उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रतीक्षा कर रहे हैं और मांगें न मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक का संचालन क्षेत्रीय अ...