रायबरेली, फरवरी 9 -- सरेनी, संवाददाता। सोमवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में केंद्रीय बजट पर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केमुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष रामू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्रीय बजट बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बनाया गया है यह आर्थिक विकास को गति देगा। मानव पूंजी के साथ पूंजी प्रवाह को गति देने के लिए बजट बनाया गया है। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी । देश की विकास गति तेजी से बढ़ रही है, बजट विकसित भारत को लेकर बनाया गया है। यह युवा शक्ति से भी प्रेरित है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्राची शालू, म...