गोंडा, फरवरी 15 -- उमरी बेगमगंज। केंद्रीय बजट को देश के समग्र एवं समावेशी विकास का दस्तावेज बताते हुए विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। विधायक ने उमरी बेगमगंज में आयोजित एक गोष्ठी में बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन, स्टार्टअप्स के संवर्धन तथा डिजिटल और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। कृषि में भारत विस्तार एग्री प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही कृषि ऋण में सहूलियत दी जाएगी, जिससे किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.