बदायूं, फरवरी 8 -- बिनावर, संवाददाता। कस्बा स्थित शिव मंदिर पर जन चौपाल में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने केंद्र सरकार के बजट के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट से कोई निराश नहीं है। विधायक ने कहा कि बजट में उद्योगों को लगाने पर जोर दिया है। इस दौरान विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विधायक ने एसआईआर के बारे में भी लोगों को बताया। कहा कि एसआईआर से किसी को कोई नुकसान नहीं है। संचालन आदेश शर्मा ने किया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हेमंत मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, रामचरन पाल मंडलध्यक्ष, धर्मपाल सिंह, सतीश चंद्र, जितेंद्र सिंह, सुदेश शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.