विकासनगर, फरवरी 10 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा जाटोंवाला में मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 को लेकर श्रमिक संवाद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों को बजट में उनके लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी देना था। ओबीसी मोर्चा के कार्यालय मंत्री भेज राम रावत ने केंद्रीय बजट को श्रमिक हितैषी बताते हुए कहा कि बजट में श्रमिकों के लिए कौशल विकास योजनाएं, रोजगार सृजन, आवास सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप ने कहा कि जब तक ग्रामीण भारत विकसित नहीं होगा, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, बुनियादी ढांचे, शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.