कुशीनगर, फरवरी 3 -- कुशीनगर। केंद्रीय बजट में पर्यटन पर भी फोकस किया गया है। देश के 15 पुरातत्व स्थल, 20 टूरिस्ट साइट्स और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान पर्यटन और पुरातत्व क्षेत्र को मजबूत करने की नई योजना है। चयनित केंद्रों को पर्यटन और शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं 20 प्रसिद्ध टूरिस्ट साइट्स पर सरकार पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू करेगी। इस योजना के तहत 10,000 गाइडों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके स्किल्स को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। इसमें सरकार नार्थ ईस्ट क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए योजना शुरू करेगी, ताकि मंदिरों और मठों को संरक्षित किया जा सके। ईको टूरिज्म और नेचर बेस्ड ट्रैवल पर भी जोर दिया गया है। इसे लेकर कुशीनगर के टूरिस्ट गाइड व पुरातत्व विभाग सहि...