लखनऊ, जनवरी 28 -- सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने आगामी बजट को लेकर एमएसएमई क्षेत्र की उम्मीदें साझा की हैं। उन्होंने सरकार से सभी विनिर्माण इकाइयों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 25 प्रतिशत करने और जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को तेज व सरल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए संस्थागत ऋण तक आसान पहुंच और कम ब्याज दरें आवश्यक हैं। दीर्घकालिक लक्ष्यों के रूप में उन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एआई अपनाने और हरित तकनीकों के लिए विशेष प्रोत्साहन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सरल नियामक प्रक्रियाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से ही एमएसएमई क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.