कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने सर्किट हाउस सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होने इसे विजनरी, समावेशी और राष्ट्र निर्माण को गति देने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो रिफॉर्म, ग्रोथ और फिस्कल डिसिप्लिन के संतुलन से मजबूत भारत की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार की नीतियों का धरातली प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.