सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य संकाय की ओर से केंद्रीय बजट 2026 : अवसर एवं चुनौतियां विषय पर एक विशेष विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को बजट की प्रमुख घोषणाओं, सरकारी प्राथमिकताओं व भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभावों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में राजकोषीय नीति, कर सुधार, सरकारी व्यय तथा इनके व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बजट 2026 में अवसंरचना विकास, शिक्षा, रोजगार सृजन, एमएसएमई, डिजिटल अर्थव्यवस्था और सतत विकास से जुड़े प्रावधानों को रेखांकित किया। वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सौरभ ने कहा कि बजट के आलोक में विश्वविद्यालय शैक्षणिक और विकासात्मक गतिविधियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.