बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी। पालिका परिषद रविवार को केंद्रीय बजट को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं पालिका की पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल मौजूद रहीं। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानदेवी सागर रहीं। क्षेत्रीय मंत्री रेनू सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनहितकारी बताया। वहीं जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। जिला महामंत्री करुणा शाक्य ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला उपाध्यक्ष बबली शर्मा ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग की महिलाओं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला है। इस मौके पर जिला मंत्री ममता श्रीवास्तव, अमिता, ज्योत्सना गुप्ता, मधु सोनकर, प्रीति शर्मा, संध्या शुक्ला आदि महिलाएं मौजूद रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.