गुमला, फरवरी 1 -- गुमला प्रतिनिधि। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जिले के कारोबारियों में खासा उत्सुकता नजर आया। कई व्यापारी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अपने प्रतिष्ठानों में बजट का लाइव प्रसारण देखा। व्यापारियों की नजर हर उस घोषणा पर टिकी रही,जो सीधे व्यापार और उद्योग से जुड़ी हो। बजट में पुरानी योजनाओं के लिए बढ़ी राशि को लेकर व्यापारियों ने संतोष जताया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा लोन और एमएसएमई सेक्टर के लिए प्रावधानों को जिले के छोटे कारोबारियों के लिए राहत भरा बताया गया। हालांकि रेलवे के लिए गुमला जिले को सीधे जोड़ने वाली किसी नई परियोजना की घोषणा नहीं होने पर मायूसी भी दिखी। जैसे ही एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए टैक्स राहत और सस्ते ऋण की बात आई कारोबारियों के चेहरों पर खुशी दिखी। वहीं पेट्रोल-डीजल और महंगाई से जुड़े मुद्दों...