अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़। हरदुआगंज। भाजपा द्वारा बरौली विधानसभा के हरदुआगंज स्थित सेवा सदन में रविवार को व्यापारी एवं उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने केन्द्रीय बजट को छोटे उद्योगों के लिए विकास का इंजन बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्ण पाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को संबल मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर व्यापारियों के शोषण और छोटे उद्योगों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए। एमएलसी रजनीकांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.