रायबरेली, फरवरी 7 -- रायबरेली, संवाददाता। बजट को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान, महिला, युवा के शाशक्तिकरण के लिए करीब 53.5 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री निर्मला सीता रमन को बधाई हो। केंद्रीय बजट 2026 उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा महिला और माध्यम वर्ग को समर्पित है। उत्तर प्रदेश को इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य,और तकनीक के क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बजट में खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त ...