प्रयागराज, फरवरी 6 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से शुक्रवार 'केंद्रीय बजट 2026: विश्लेषण एवं अन्तरदृष्टि' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वित्त विशेषज्ञ डॉ. पवन जयसवाल ने बजट 2026 के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए रेयर अर्थ कॉरिडोर, स्वदेशी कवच, विमुद्रीकरण के प्रभाव, प्रोजेक्ट सत्या, प्रोजेक्ट इनसाइट, आयुर्वेद चिकित्सा पर व्यय, श्रीमार्ग पहल तथा क्लाउड मैनेजमेंट जैसे पहलुओं पर विश्लेषण प्रस्तुत किया। प्रो. दिनेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. आनंद कुमार, प्रो. मातृंड सिंह, नरेंद्र बाजपेई, प्रो. जीसी द्विवेदी, प्रो. डीएस तिवारी, डॉ. लवकुश यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.