गिरडीह, नवम्बर 18 -- झारखंडधाम/जमुआ, हिटी। जिले के डीसी रामनिवास यादव पूरे अमले के साथ गिरिडीह आकांक्षी जिला के केंद्रीय प्रभारी सुनील वर्णवाल की अगुवाई में जमुआ प्रखंड के दुम्मा स्थित वेलनेस सेंटर और प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा का औचक निरीक्षण किया। वे विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों से मिलकर बातचीत की। विद्यालय की व्यवस्था, साफ सफाई और अनुशासन देख पदाधिकारी संतुष्ट दिखे। विद्यालय में आकांक्षी जिला के केंद्रीय प्रभारी वर्णवाल और डीसी यादव सहित सभी अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार की अगुवाई में शिक्षकों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने वेलनेस सेंटर भी देखा। वहां की व्यवस्था को देख थोड़े असहज भी दिखे। वहां के बाद डीसी एवं सचिव जिले के तमाम अमले के साथ जमुआ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय मे...