प्रयागराज, फरवरी 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों ने विरोध जताया। 25 हजार छात्रों के बीच केवल 585 सीटें और ई-रिसोर्स लाइब्रेरी में मात्र 74 सीटें होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। पीने के पानी, कंप्यूटर और पुस्तकों की कमी का मुद्दा उठाया गया। छात्रनेता अमन मिश्र ने लाइब्रेरियन से संवाद कर मार्च तक सुधार की मांग की। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के नेता अनुराग यादव, आशुतोष मौर्या ने कहा कि छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...