अंबेडकर नगर, सितम्बर 13 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति में फूट पड़ गई है। समिति में दो फाड़ हो गई है। समिति का एक नया गुट बन गया है। नए गुट ने बैठक कर कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ केके पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया है। अकबरपुर नगर के केंद्रीय दुर्गा पूजा सीमित का चुनाव शिवालय घाट पर हुआ, जिसमें पंडालों के अध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा और गजानन यादव के संरक्षण में व राजू श्रीवास्तव, प्रिंस पाठक तथा प्रिंस मोदनवाल के प्रस्ताव पर कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ केके पाण्डेय को अध्यक्ष चुन लिया। पुराने कमेटी को भंग कर दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा, ऋषभ सेठ, सभासद संदीप चौहान और रिंकू मिश्र ने बैठक को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.