गुमला, दिसम्बर 19 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड अंतर्गत जैरागी ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को इन्क्वास असेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र से आए निरीक्षण दल में शामिल डॉ.आशीष कुमार घोष, डॉ. कृतिमान महंता और जिला डिस्स्ट्रिक इंक्वास कॉनेटर राहुल कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने ओपीडी कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, प्रसव कक्ष, जांच कक्ष सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सीय उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों के पंजीकरण, उपचार प्रक्रिया तथा अभिलेखों की भी बारीकी से जांच की गई। पदाधिकारियों ने केंद्र में कार्यरत एएनएम, सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए कार्यप्रणाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.