गिरडीह, जुलाई 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। केन्द्रीय टीम के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम को गांडेय स्थित बुधुडीह पैक्स का निरीक्षण किया। केन्द्रीय टीम में संतोष कुमार मीणा और हरविंदर कुमार शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने पैक्स में हुए धान क्रय की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही धान के रख रखाव एवं मिल भेजने की प्रक्रिया से अवगत हुए। इस क्रम में केन्द्रीय टीम ने पैक्स संचालक को कई दिशा निर्देश दिया। मौके पर डीएसओ गुलाम समदानी, एमओ नीलेश कुमार, पैक्स प्रबंधक राजेश वर्मा, पैक्स अध्यक्ष अनिल टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...