हरदोई, फरवरी 10 -- बिलग्राम। केंद्र से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने आयुष्मान केंद्र हैबतपुर व दुर्गागंज पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। टीबी मरीजों के घर जाकर उनसे संवाद किया। डब्ल्यूजेसीएफ टीम ने टीबी मरीजों के परिजनों को दी जा रही टीबी प्रिवेंशन थेरेपी दवाओं की जमीनी हकीकत परखी। टीम सदस्य डॉ. शमसुद्दीन खान ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों के इलाज के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी दवा दी जा रही है। ताकि अन्य सदस्यों को टीबी की बीमारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दवा सही तरीके से मिल रही है या नहीं और किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसकी समीक्षा करने टीम आई है। निरीक्षण के दौरान फील्ड स्टाफ से कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, लाभार्थियों की पहचान, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.