रांची, अगस्त 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेरेंगहातू आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मंगलवार को केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर पर दी जा रही सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता की जांच की गई। टीम में लखनऊ से अजय सिंह शेखावत, दुर्ग से अरुण पावर, जिला स्तर से सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, निरल कुजूर साथ थे। सेंटर की एएनएम सरोज सरिता तिर्की, सीएचओ सुनीता कुमारी और क्षेत्र की सहिया के साथ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। वहीं पीड़ितों को दी जानेवाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। टीम को सहयोग के लिए डॉ लालचंद सिंह मुंडा, डॉ विक्रम सम्राट, बीपीएम राधेश कुमार सिंह, पीयूष पाठक, जीतू सिंह मुंडा, केशव, शिशुपाल, रितेश कुमार, अभिजीत मुखर्जी और अन्य सीएचओ, एएनएम, सहिया साथी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.