बक्सर, फरवरी 19 -- पेज तीन के लिए ---- अनोखी पहल जेल में बंद पांच सजायाफ्ता कैदी पंद्रह दिनों से बना रहे हैं हर्बल गुलाल केंद्रीय जेल से पटना के बेऊर जेल भी भेजे गये गुलाल के ढाई सौ पैकेट फोटो संख्या- 20, कैप्सन- गुरुवार को केंद्रीय कारा में अबीर तैयार करता कैदी। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस बार होली में केंद्रीय जेल के कैदियों के हाथों बना हर्बल गुलाल भी उड़ेगा। जेल के पांच कैदी होली के लिए हर्बल गुलाल बना रहे हैं। इसे पैकेटों में बंद कर जेल के आउटलेट से बेचा जाएगा। बक्सर के कैदियों के हाथों बने गुलाल के ढाई सौ पैकेट पटना के बेऊर जेल में भी भेजा गया है। जेल अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने बताया कि इस बार कैदियों के द्वारा अनोखी पहल की गई है। जेल के पांच कैदियों ने होली के लिए हर्बल गुलाल बनाना शुरु किया। पिछले पंद्रह दिनों से वे इस काम में ...