रांची, अगस्त 28 -- रांची। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ दो सितंबर को नई दिल्ली में बैठक निर्धारित हुई है। इससे पहले मंत्री योगेंद्र प्रसाद एक सितंबर को स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पेयजल मंत्रियों की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। मंत्री ने झारखंड में पेयजल से जुड़ी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री से बैठक का समय मांगा था। केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में जल जीवन मिशन से जुड़े विषयों पर बैठक के लिए दो सितंबर का समय दिया है। बैठक में झारखंड से पेयजल विभाग के आला अधिकारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.