हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले के 53वें स्थापना महोत्सव के अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की विशेष पहल पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थानीय अक्षयबट राय स्टेडियम, हाजीपुर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक संजय सिंह एवं उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें होमगार्ड वैशाली की टीम विजेता रही, जबकि वैशाली महिला टीम उपविजेता बनी। मैच में वैशाली ...