देवघर, मई 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार रामनाथ ठाकुर का आगमन रविवार शाम को देवघर परिषदन में हुआ। उनके देवघर आगमन पर जदयू के प्रदेश सचिव बेनी माधव झा, देवघर जिला अध्यक्ष सतीश दास, प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महथा, गौतम पांडे सहित जनता दल यूनाइटेड के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया। इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 मई सोमवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा बाबा मंदिर जाकर बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन के बारे में चर्चा करेंगे। इस दौरान संगठन को बढ़ाने के लिए वे अपना मार्गदर्शन देंगे। उसके बाद पूर्वाह्न 10 बजे के बाद देवघर से प्रस्थान कर जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.