बेगुसराय, मार्च 21 -- बछवाड़ा। चमथा पुल चौक पर शुक्रवार को महागठबंधन घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मक्का कृषि अनुसंधान केंद्र बेगूसराय से कर्नाटक ले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। राजद के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय, भाकपा अंचलमंत्री भूषण सिंह, शाखा मंत्री देवेंद्र महतो समेत राजद, सीपीआई व कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.