भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कामेश्वर प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर परबत्ती स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, नगर विधायक रोहित पांडे आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उनके छोटे पुत्र सूरज यादव ने बताया कि पुण्यतिथि पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर केंद्रीय मनसा पूजा समिति के अध्यक्ष भोला मंडल, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, दिनेश मंडल, अनिल पासवान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.