गया, फरवरी 1 -- मगध विश्वविद्यालय थाने से संबंधित मामले में 19 जनवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय कारा में बंद प्रिंस कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा देने के लिए अनुमति अधिवक्ता के माध्यम से मांगी है। न्यायिक हिरासत में रहे प्रिंस की मांग को लेकर एसीजेएम-आठ ऋचा रंजन ने जारी आदेश में कहा कि प्रिंस कुमार की इंटरमीडिएट परीक्षा तीन से नौ फरवरी तक कामता प्रसाद सिन्हा इंटर कालेज में है। कारा प्रशासन उसे स्कार्ट और सुरक्षा बल मुहैया कराते हुए परीक्षा केंद्र पर ले जाएंगे। यह आदेश 29 जनवरी को न्यायालय से जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.