दुमका, फरवरी 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की ओर से रविवार को केन्द्रीय कारा दुमका में जेल अदालत सह मेडिको कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तम सागर राणा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कारा अधीक्षक एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिकंदर मंडल, सरोज कुमार गोन, रोबिन कुमार,अंकित कुमार सिंह तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे। जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर में विशेष तौर पर महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा जिन महिला बंदियों को लिगल एड की आवश्यकता थी। उसपर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही कैदियों की स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया,जिसमें कैदियों को स्वस्थ जीवन शैली के साथ जीवन यापन करने के बारे में बताया गया।

ह...