बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। जानलेवा हमले के मामले में बेटे के साथ दस साल की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शाही के गांव दुनका निवासी 61 वर्षीय राजकुमार उर्फ कल्लू और उसके बेटे धर्मेंद्र को जानलेवा हमले के मामले में दस साल की कैद हुई थी। दोनों केंद्रीय कारगार-2 में एक ही बैरक में बंद थे। सोमवार को राजकुमार की अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्र ने राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...