बक्सर, नवम्बर 5 -- बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय कारागार परिसर में मंगलवार को अग्निशमन दल की ओर से अग्निसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। साथ ही अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसे जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के दिशा निर्देश में किया गया। मौके पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...