नई दिल्ली, मार्च 8 -- 7th pay commission latest news: नए फाइनेंशियल ईयर के आगाज में अब चंद दिन बचे हैं। आगामी एक अप्रैल से शुरू हो रहे फाइनेंशियल ईयर में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना लागू होने वाली है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के विकल्प के रूप में एकीकृत पेंशन योजना शुरू की है। यूपीएस उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी जो पहले से ही एनपीएस में नामांकित हैं और इस नई योजना का विकल्प चुनते हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि एनपीएस के तहत पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के पास अब एनपीएस स्ट्रक्चर के भीतर एकीकृत पेंशन योजना में स्विच करने का विकल्प है।योजना के बारे में -रिटायर्ड व्यक्तियों को अब रिटायरमेंट से पहले अंतिम 12 महीनों में उनके औसत मूल वेतन का 50% पेंशन के रूप में मिलेगा, बशर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.