नई दिल्ली, फरवरी 1 -- 8th pay commission latest: अब से कुछ देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट पर हर वर्ग की निगाहें हैं। खासतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों को बजट में बड़े ऐलान की उम्मीद है। दरअसल, आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद पहली बार आम बजट पेश हो रहा है। ऐसे में सरकार को राजकोषीय समायोजन करने पड़ सकते हैं। आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट अभी नहीं आई है लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाना है।खत्म हो चुका 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दरअसल, 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। इसके बाद अब आठवें वेतन आयोग का दौर आ गया है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक यह स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को कब से लागू किया जाएगा।टैक्स के मोर्चे पर नजर केंद्रीय कर्मचारियों को ...