हाथरस, दिसम्बर 18 -- हाथरस। पिछले दिनों किसानों के खेत से लिए गये मिट्टी के नमूनों की जांच के बाद मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गांव पुन्नेर में मृदा परीक्षण रिपोर्ट कार्ड वितरित किये गये। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को उनके खेतों की मिट्टी के नमूनों का परीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी। 50-50 नमूनों का हुआ था परीक्षण कार्यक्रम के तहत छात्रों द्वारा पूर्व में ग्राम पुन्नेर और अगसौली से मृदा के 50-50 नमूनों को एकत्र किया गया था। इन नमूनों का विद्यालय स्तर पर विधिवत मृदा परीक्षण किया गया। परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को छात्र छात्राओं ने दोबारा गांव पहुंचकर संबंधित किसानों को उनके खेतों की मृदा स्वास्थ्य रिप...