अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़, संवाददाता। आईआईए अलीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के साथ केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान यूरोप और अमेरिका के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए उन्हें व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ में प्रस्तावित वेंडर फेयर के उद्घाटन समारोह में 27 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में आने का आमंत्रण मंत्री को दिया। जिसे पीयूष गोयल ने स्वीकार करते हुए अलीगढ़ आने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनीष बंसल, शलभ जिंदल, अतुल अग्रवाल, आर के खुराना, मोहित गुप्ता, उमंग मोंगा, राम बंसल, अम्ब्रीश अग्रवाल, विकास जैन और आदित्य बजाज शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...