बोकारो, फरवरी 13 -- बोकारो। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश, मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन कुमार निषाद ने भारत सरकार के इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से उनके नई दिल्ली आवास पर मुलाकात की। बोकारो स्टील प्लांट के साथ बोकारो के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ललन कुमार निषाद ने बताया कि सेल द्वारा जो सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनकी विधवाओं को जो मेडिक्लेम की सुविधा टीपीए एमडी इंडिया द्वारा दिया जा रहा है, उसमें हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा क्लेम धारकों के साथ स्कैम किया जा रहा है। कैशलेस सुविधा देने के नाम पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क अस्पताल के द्वारा मेडिक्लेम धारकों से वसूल किया जा रहा है। किसी भी कैशलेस अस्पताल में कोई मेडिक्लेम धारक अगर अपना इलाज करने जा रहे हैं तो उनसे भर्ती होने के पूर्व ही कहा जा रहा है कि आपको 25...