प्रयागराज, फरवरी 15 -- महाकुम्भ नगर। सेक्टर-दो स्थित 100 बेड के अत्याधुनिक केंद्रीय अस्पताल में गुरुवार को शाम छह बजे के लगभग चित्रकूट की रहने वाली मुस्कान ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति शिवकुमार पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉ़ यास्मीन और मैट्रन रमा सिंह ने महिला का नार्मल रूप से सुरक्षित प्रसव कराया। शिशु का वजन 2.5 किग्रा है। मुस्कान का यह पहला बच्चा है। केंद्रीय अस्पताल में पैदा होने वाला यह 14वां बच्चा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ मनोज कौशिक ने बताया कि परिजनों की राय पर बच्ची का नाम राधा रखा गया है। इससे पहले कृष्ण, पूर्णिमा, शंभू, बजरंगी, संगम, अमृत, गंगा, यमुना, सरस्वती, कुम्भ, कर्ण, वसंत, वसंती का जन्म हो चुका हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.