रांची, जनवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए बड़े नक्सलमुक्त अभियान पर बधाई दी और बिना कोई हताहत बड़ी संख्या में नक्सलियों के मार गिराने को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बतायी। साहू ने कहा कि यह अभियान भारत के गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ निश्चय और केंद्र सरकार के द्वारा मार्च 26 तक नक्सलमुक्त भारत बनाने के अभियान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नक्सलवादी हिंसा समस्याओं के समाधान का रास्ता नहीं हो सकता। विकास के लिए शांति और सुशासन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने नक्सल आंदोलन से जुड़े लोगों से हिंसा छोड़ शांति के मार्ग पर चलते हुए मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नक्सलमुक्त भारत के लिए संकल्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.