धनबाद, जुलाई 26 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया पुलिस ने गुरुवार की देर रात केंदुआडीह सात नंबर बस्ती में लूट के आरोपी समर पासवान के घर छापामारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी समर पासवान दीवाल फांदकर भाग निकला। पुलिस ने घर से सदस्यों से कहा कि आरोपी जल्द से जल्द आत्म समर्पण कर ले। नहीं तो न्यायालय के आदेश पर घर को कूर्क किया जाएगा। छापामारी टीम में एसआई प्रदीप लकड़ा, सौरभ कुमार एएसआई भगत सिंह, फारूक अंसारी आदि थे। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि झरिया थाना कांड संख्या 216/ 20 में समर पासवान आरोपी है। झरिया सिंह नगर ऐना तालाब के समीप लूट की घटना का अंजाम दिया था। 5 सालों से वह फरार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.